बाल शिक्षा निकेतन मान्टेश्वरी स्कूल में सम्पन्न हुआ वार्षिकोत्सव।
भिकियासैंण/स्याल्दे। विकासखड स्याल्दे के बाल शिक्षा निकेतन मान्टेश्वरी स्कूल में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी समस्त विद्यालय परिवार ने वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष स्याल्दे कुन्दन लाल व विशिष्ट अतिथि स्वेता टम्टा प्रधानाचार्या जी. जी. आ. ई. सी. स्याल्दे ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
आयोजित वार्षिकोत्सव में सभी बच्चों द्वारा सांस्कृतिक रंगारग कार्यक्रम लोक गीत, झोड़ा, नाटक आदि प्रस्तुत कर अपनी संस्कृती को आगे बढ़ाकर कार्यक्रम को चार चाँद लगाये। विद्यालय व क्षेत्रीय जनता ने इस कार्यक्रम की खूब प्रशंशा कर खूब वाहवाही लूटी। सभी प्रतिभागी बच्चों को विद्यालय परिवार ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन कमला चतुर्वेदी ने किया। विद्यालय प्रबन्धक नन्दा बल्लभ भट्ट ने सभी क्षेत्रीय जनता व मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर कार्यक्रम के संचालक गिरीश चर्तुवेदी, प्रबन्धक नन्दावल्लभ भट्ट, दीपक चर्तुवेदी, सीताराम जोशी, संदीप पत, धन सिंह मेहरा, बीना नेगी, रमेश सिंह रावत, नीतू मनराल, तनुजा राहुल, बसन्त कुमार, मीना मोहनी, प्रियंका, शिवांशु, दिक्षा आदि भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता व अभिभावक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण














