सल्ट में फिर सड़क हादसा, कार दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोग घायल।
सल्ट/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट में रविवार शाम एक और सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार में सवार 03 लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सल्ट थाना क्षेत्र के लैना डडरिया के पास घटित हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, शाम लगभग 6:00 बजे एक वाहन संख्या HR26EX8497 जो रैणा ददरिया से सल्ट की ओर जा रहा था, अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के वक्त वाहन में कुल 03 व्यक्ति सवार थे, जो इस घटना में घायल हुए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) देवायल भिजवा दिया, जहां उनका इलाज जारी है।
घायलों के नाम पवन सिंह पुत्र राम सिंह, उम्र 26 वर्ष, ग्राम सौली हरड़ा भौनखाल तल्ला सल्ट, थाना भतरौजखान; अजय रावत पुत्र देवेंद्र सिंह रावत, उम्र 25 वर्ष, ग्राम स्याल्दे लैंगा डडिमिया सल्ट; तथा कपिल सिंह पुत्र जीवन सिंह, उम्र 20 वर्ष, ग्राम सौली हरड़ा भौनखाल तल्ला सल्ट, थाना भतरौंजखान बताए गए हैं।
बताया जा रहा है कि तीन में से दो लोगों को चोटें आई हैं। चिकित्साधिकारी के अनुसार पवन सिंह और अजय रावत को बेहतर उपचार के लिए रामनगर रेफर कर दिया गया है।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल










