आर्य इंटर कॉलेज देघाट में अशोक तिवाड़ी बने प्रबन्धक।
भिकियासैंण/स्याल्दे। आर्य इंटर कॉलेज देघाट में प्रबन्धन समिति के प्रबन्धक अशोक तिवाड़ी को चुना गया है। आर्य इंटर कॉलेज देघाट में मैनेजमेंट के प्रबन्धक समिति के चुनाव में अशोक तिवाड़ी को दूसरे बार निर्विरोध चुना गया। वहीं अध्यक्ष पूरन भिरकनी कोषाध्यक्ष, ब्रमानन्द जोशी उपाध्यक्ष, प्रवीण सिंह बंगारी उप प्रबन्धक, पूरन चन्द्र उपाध्याय के साथ-साथ सदस्य भी बनाये गये है।
चुनाव प्रक्रिया में खण्ड शिक्षा अधिकारी वन्दना रौतेला, चुनाव प्रभारी होडिल सिंह सहित आर्य समाज के मंत्री दयाकृष्ण कांडपाल, सुखलाल, मोहन सिंह, किशन सिंह व प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र टम्टा, भैरव दत्त ढौडियाल, सदस्य विरेन्द्र सिंह रावत, कुन्दन लाल, हरीश बंगारी, हरीश रावत, खीमानन्द तिवाड़ी, बालादत शर्मा, भवान गिरी, प्रहलाद सिंह, रजनी पपनोई, पुष्पा देवी इस चुनावी प्रक्रिया में शामिल रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण








