गणित विभाग में कार्यरत एसोसिएट प्रोफेसर अमित कुमार सचदेवा को मिली डॉक्टरेट की उपाधि।

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में गणित विभाग में कार्यरत एसोसिएट प्रोफेसर अमित कुमार सचदेवा को उनके द्वारा किए गए शोध कार्य के फाइनल साक्षात्कार के बाद डॉक्टरेट की उपाधि मिल चुकी है, अमित कुमार ने अपना शोध कार्य कोटाबाग के प्राचार्य प्रो. नवीन भगत के मार्गदर्शन में किया, जिसमें उन्होंने इन्वेंटरी मैनेजमेंट का ग्रीन इनवर्स्टमेंट के साथ किस तरह मॉडल बनाए जा सकते है जो वास्तविक जीवन में उपयोग में लाया जा सके और अलग – अलग तरह की इंडस्ट्री के लिए एक उपर्युक्त सुझाव का कार्य करें।

अमित कुमार ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरु प्रो. नवीन भगत, शालिनी सचदेवा, डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह पडियार, डॉ. विपिन चंद्र कुरई, प्रियंका बिष्ट, महाविद्यालय गणित विभाग के साथ ही प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से हमेशा सहयोग करने वाले सभी मित्रो को दिया। वर्तमान में अमित कुमार एनसीसी एयरबिंग फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *