एसएसपी अल्मोड़ा के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: कबाड़ बताकर ले जा रहे 18.350 किग्रा गांजा के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार।
सल्ट/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी है। पिकअप में कबाड़ का सामान बताकर लगभग 4.5 लाख रुपये से अधिक कीमत का 18.350 किलोग्राम गांजा ले जा रहे 03 शातिर तस्करों को थाना सल्ट एवं एसओजी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन को साकार करने के उद्देश्य से सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध रुप से गांजा, चरस एवं अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन तथा सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह एवं उपनिरीक्षक सुनील धानिक, प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा के नेतृत्व में थाना सल्ट व एसओजी पुलिस टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग की गई।
चेकिंग में हुआ खुलासा:
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पास कबाड़ से भरी पिकअप वाहन संख्या UK19CA0992 को चेक किया गया। वाहन में सवार 03 युवकों के कब्जे से 18.350 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु.अ.सं.-06/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई। पिकअप वाहन को भी सीज कर लिया गया।
चेकिंग के दौरान रोके जाने पर चालक ने वाहन में कबाड़ का सामान होने की बात कही, लेकिन तलाशी में एक कट्टे में गांजा भरा मिला। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे गांजा ग्राम घनियाल से रामनगर की ओर ले जा रहे थे, जहां ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की योजना थी।
पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय-विक्रय के स्रोतों की जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1- गुलजार पुत्र अफसर अली, उम्र 19 वर्ष, निवासी एचपी गोदाम टांडा, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल
2- नासिर हुसैन पुत्र मजर हुसैन, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम पूछड़ी, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल
3- मो. आजम पुत्र निजामुद्दीन, उम्र 25 वर्ष, निवासी मुस्लिम इंटर कॉलेज के पीछे ठाकुरद्वारा, थाना ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त नासिर हुसैन के विरुद्ध मु.अ.सं.-201/2020, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना रामनगर, जिला नैनीताल में पूर्व में अभियोग पंजीकृत है।
पुलिस टीम में:
● अपर उप निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, थाना सल्ट
● हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार, एसओजी अल्मोड़ा
● कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, थाना सल्ट
● कांस्टेबल राकेश खेतवाल, एसओजी अल्मोड़ा
● कांस्टेबल रविंद्र कम्बोज, थाना सल्ट शामिल रहे।



