जिला न्यायालय अल्मोड़ा में 24 मार्च को निष्प्रयोज्य कम्प्यूटर उपकरणों की नीलामी।

अल्मोड़ा। सिविल जज रवीन्द्र देवमिश्रा ने बताया कि जिला न्यायालय अल्मोड़ा एवं उसके अधीनस्थ वाह्य न्यायालयों रानीखेत/द्वाराहाट/भिकियासैंण में निष्प्रयोज्य एवं अनुपयोगी कम्प्यूटर उपकरणों की नीलामी जिला न्यायालय परिसर अल्मोड़ा में दिनांक 24 मार्च 2026 को सायं 04:00 बजे से अनुपयोगिता समिति, जिला न्यायालय अल्मोड़ा एवं केन्द्रीय साध्यपाल, जिला न्यायालय अल्मोड़ा की उपस्थिति में की जाएगी।

उन्होंने बताया कि बोलीदाता केन्द्र/राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड/प्रदूषण नियंत्रण समिति द्वारा अनुमोदित ई-कचरा पुनर्चक्रणकर्ता/संग्राहक/विघटनकर्ता या संबंधित क्षेत्र के निर्माता/उत्पादक होने चाहिए। नीलामी में प्रतिभाग करने से पहले इनसे संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति/फर्म इस नीलामी में भाग लेना चाहते हैं, वे निर्धारित शर्तों की जानकारी 24 मार्च 2026 से पूर्व नजारत अनुभाग, जिला न्यायालय अल्मोड़ा, न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट https://almora.dcourts.gov.in के टेंडर सेक्शन में एवं नोटिस बोर्ड से प्राप्त कर सकते हैं।

इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला न्यायालय अल्मोड़ा में केन्द्रीय साध्यपाल के कार्यालय दूरभाष नं. 05962-230190 पर संपर्क किया जा सकता है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *