थानाध्यक्ष दन्या ने टीआरसी जागेश्वर व महिला थाना टीम ने डोर-टू-डोर चलाया जागरुकता अभियान।

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में गुरुवार को थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत द्वारा जागेश्वर मन्दिर कमेटी, सीएलजी मेम्बर, व्यापार मंडल व अन्य वरिष्ठ जनों के साथ टीआरसी जागेश्वर में बैठक की गई, जिसमें जागेश्वर धाम की सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।

क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाले असमाजिक तत्वों के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही उपस्थित जनों को साइबर अपराध व नवीन कानूनों की जानकारियां देने के साथ ही किराएदारों व मजदूरों का सत्यापन कराने व अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु प्रेरित किया गया।

वहीं प्रभारी निरीक्षक जानकी भंडारी, थानाध्यक्ष महिला थाना के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक तनुजा हयांकी व म.कानि. इंद्रा भट्ट जोशी द्वारा ग्राम – पपरशैली, अल्मोड़ा में घर-घर जाकर ग्रामवासियों व वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर साइबर फ्रॉड के आधुनिक तौर-तरीके, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह, नशा मुक्ति, नवीन कानून के सम्बंध में जागरुक किया गया।

इसके अतिरिक्त डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098, आपदा हेल्पलाइन नम्बर 1070 के संबंध में विस्तृत जानकारियां दी गई।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *