थाना सोमेश्वर में लगी कॉलेज के छात्र-छात्राओं की जागरुकता पाठशाला, नवीन कानून, साईबर, महिला सुरक्षा आदि महत्वपूर्ण विषयों पर दी जानकारियाँ।

अल्मोड़ा। सरकार के निर्देशानुसार Yuva/MY Bharat Portal “छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम” (इंटर्नशीप) के अन्तर्गत श्री देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद के थानों में स्नातक/स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों पर जागरुक किया जा रहा है। थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह व महिला उपनिरीक्षक श्रीमती सोनू बाफिला द्वारा थाने में उपस्थित सोमेश्वर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों पर जागरुक किया गया।

नए आपराधिक कानूनों के बारे में दी गई जानकारी।
1- साईबर क्राईम के बारे में जागरुक करते हुए उससे बचने के उपायों तथा हेल्पलाईन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी गई।
2- महिला उत्पीड़न/मानव तस्करी आदि के बारे में जानकारी देकर महिला सुरक्षा के लिए उपयोगी उत्तराखण्ड पुलिस एप के फीचर गौरा शक्ति/महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में अवगत कराकर संकट के समय डायल 112 व उत्तराखंड पुलिस एप के SOS बटन के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।
3- उपस्थित छात्राओं को जानकारी दी कि आपको गौरा शक्ति से अपने नजदीकी थाने में नियुक्त महिला अधिकारी/महिला कर्मचारियों के फोन नंबर मिल जायेंगे, जिससे कोई भी समस्या होने पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते है।
4- छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से आगाह कर जीवन में कभी भी नशा न करने के लिए प्रेरित किया गया।
5- इसके अतिरिक्त सीएम हेल्पलाईन नंबर 1905, चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 आदि के बारे में जानकारी दी गई।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *