कोतवाली रानीखेत की जागरुकता पहल: ताड़ीखेत की महिलाओं को बनाया जागरुक, आत्मनिर्भर और सतर्क।

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा सीओ यातायात, समस्त थाना प्रभारियों/यातायात निरीक्षक/इंटरसेप्टर प्रभारी को सड़क सुरक्षा जागरुकता माह अभियान के तहत जनमानस एवं स्कूलों, कॉलेजों, नगरों, कस्बों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरुक करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में आज मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में तथा सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बृजमोहन भट्ट पुलिस टीम के साथ ताड़ीखेत पहुंचे। इस दौरान स्थानीय महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं विभिन्न कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरुक किया गया।

उपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा नए आपराधिक कानून में महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। साथ ही सड़क सुरक्षा जागरुकता माह अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों की भी विस्तृत जानकारी देकर उन्हें सतर्क किया गया।

इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की गोपनीय सूचना देने हेतु मानस हेल्पलाइन नंबर 1933, डायल 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।

पुलिस टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निःसंकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *