महिला कोतवाली ने ग्राम तल्ला फलसीमा में लगाई जागरुकता चौपाल।

अल्मोड़ा। महिलाओं को महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध तथा यातायात नियमों जैसे लाभप्रद विषयों के संबंध में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से ग्राम तल्ला फलसीमा में जागरुकता चौपाल का आयोजन किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद के समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों को स्कूलों, कॉलेजों, नगरों, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों एवं विभिन्न संस्थानों में जन-जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में आज शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन एवं सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भंडारी के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल इंद्रा भट्ट जोशी एवं महिला कांस्टेबल द्रौपदी सुयाल द्वारा ग्राम तल्ला फलसीमा की महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा कानूनों तथा उपलब्ध सहायता संसाधनों की जानकारी दी गई।

जागरुकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ जैसी घटनाओं एवं समस्याओं के प्रति जागरुक करते हुए किसी भी प्रकार की घटना घटित होने पर सरकार एवं पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर डायल 112, 1090 एवं 181 पर सूचना देने के लिए बताया गया।

इसके अतिरिक्त वर्तमान में हो रहे साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, नए आपराधिक कानून — भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम, नशे के दुष्प्रभाव, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा तथा सड़क सुरक्षा माह अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों के पालन एवं पुलिस के साथ सहयोग करने के संबंध में भी जागरुक किया गया।

साथ ही डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपदा हेल्पलाइन 1070 सहित अन्य सहायता नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *