गणतंत्र दिवस व संविधान दिवस पर पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
प्रश्नोत्तरी व भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दम, विजेताओं को मिले पुरस्कार।
ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने की कार्यक्रम की प्रशंसा, भविष्य में भी आयोजन की मांग।
हल्द्वानी (नैनीताल)। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दौलिया, हल्द्वानी में केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस, पर्यटन दिवस, संविधान दिवस एवं मतदान दिवस के अवसर पर एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दौलिया राधा कैलाश भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनीपत, शिक्षक अभिभावक संघ की अध्यक्ष मंजू बिष्ट तथा एसएमसी अध्यक्ष रेणु देवी ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर दिए। इस प्रतियोगिता में प्राची बनोला, जय श्री कोलिया, किरण कांडपाल, योगिता कर्नाटक, मनसा, हिमानी, मीनाक्षी, निर्मला, निर्दोष एवं प्रियंका ने सही उत्तर देकर पुरस्कार प्राप्त किए।
इसके पश्चात भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने संविधान दिवस, संविधान एवं एक भारत–श्रेष्ठ भारत विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत कर विषय संबंधी जानकारी साझा की। भाषण प्रतियोगिता में किरण कांडपाल ने प्रथम, मनसा नैनपाल ने द्वितीय तथा योगिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य ने इस प्रकार के जागरुकता कार्यक्रमों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने हेतु केंद्रीय संचार ब्यूरो से अनुरोध किया।
इस अवसर पर दीवान सिंह, भूपेंद्र सिंह जड़ौद, डॉ. दीप जोशी, श्रद्धा गुरु, रानी तिवारी, आनंद सिंह, शोभा चरक, बीना मेहरा, अभिलाष, कीर्ति, मोनिका सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल















