डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में ‘राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस’ पर आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम।

भिकियासैंण। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके तहत रक्तदान की शपथ ली गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. विश्वनाथ पांडे ने छात्र-छात्राओं को रक्तदान की आवश्यकता के विषय में जागरुक किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपा लोहनी ने छात्र-छात्राओं को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व से अवगत कराते हुए रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर बनाकर रक्तदान के महत्व को उजागर किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गीता, द्वितीय स्थान बबीता व तृतीय स्थान प्रिया नैलवाल ने प्राप्त किया। तत्पश्चात स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में श्रमदान किया गया। कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य डॉ. विश्वनाथ पांडे की अध्यक्षता में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपा लोहनी द्वारा संचालित किया गया। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी व स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *