पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष बने बालम नाथ, लोगों ने दी बधाई।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन ब्लॉक भिकियासैंण की एक बैठक ब्लॉक सभागार भिकियासैंण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व डिप्टी कमांडेंट एवं जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा तारादत्त शर्मा ने की। बैठक में चुनाव प्रभारी खीम सिंह रावत एवं गोपाल सिंह की देख-रेख में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से नगर पंचायत भिकियासैंण निवासी बालम नाथ को अध्यक्ष, कृपाल सिंह को उपाध्यक्ष, हरीश चन्द्र डंगवाल को सचिव, खीम सिंह रावत को कोषाध्यक्ष तथा भोपाल सिंह बिष्ट को संरक्षक, ब्लॉक भिकियासैंण चुना गया।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने संगठन से जुड़ी विभिन्न आवश्यक मांगों पर जोर दिया। अंत में सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को तारादत्त शर्मा द्वारा माल्यार्पण कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने सभी सदस्यों से तन, मन और धन से संगठन के लिए कार्य करने की अपील की तथा शीघ्र ही शत-प्रतिशत पंजीकरण फार्म भरने का आह्वान करते हुए सभा का समापन किया।
इस अवसर पर रमेश सिंह, खीम नाथ, बंशी नाथ, श्याम सिंह, महेंद्र मावड़ी, उमा देवी, ऊमा सोटियाल, सीता देवी, गोदी देवी, जय प्रकाश, जीत सिंह, बालम सिंह सहित अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- रिया सोलीवाल















