SSP नैनीताल के निर्देश पर बनभूलपुरा क्षेत्र में बैटरी चोरी की घटना का सीओ हल्द्वानी ने किया खुलासा।
04 शातिर चोर गिरफ्तार, 06 ट्रक बैटरियां व चोरी में प्रयुक्त कार बरामद।
हल्द्वानी (नैनीताल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई बैटरी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छह ट्रक बैटरियां तथा चोरी में प्रयुक्त एक वाहन बरामद किया है।
दिनांक 12 फरवरी 2026 को वादी जुहैब आलम पुत्र शमशाद हुसैन निवासी लाइन नं. 13, आजाद नगर ने थाना बनभूलपुरा में तहरीर दी कि दिनांक 07 फरवरी 2026 को उनका डम्पर संख्या DL1G5376 इन्द्रानगर गेट के पास खड़ा था, जिसमें से अज्ञात चोरों द्वारा बैटरी चोरी कर ली गई। आस-पास खड़े अन्य वाहनों से भी बैटरियां चोरी होना प्रकाश में आया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बनभूलपुरा में मु.अ.सं. 25/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक मनोज यादव को सौंपी गई।
पुलिस की कार्रवाई:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में अपराध रोकथाम एवं चोरी के खुलासे हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी एवं 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया। इसके उपरांत दिनांक 14 फरवरी 2026 को चोरी में संलिप्त अभियुक्तों को गौला बाईपास रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1- विनोद कुमार पुत्र अमर सिंह, उम्र 25 वर्ष
2- रंजीत सिंह पुत्र ख्याली राम, उम्र 24 वर्ष
3- रंजीत सिंह पुत्र राम भरोसे, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम पिण्डारी अशोक, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (उ.प्र.)
4- जलील अहमद (कबाड़ी) पुत्र अली शेर, उम्र 40 वर्ष, निवासी मोहल्ला अब्बास नगर, थाना बहेड़ी; स्थायी पता: ग्राम नगलिया कलां, थाना शेरगढ़, जिला बरेली
बरामदगी में:
● चोरी में प्रयुक्त वाहन संख्या UP15AN2345 (स्विफ्ट डिजायर)
● विभिन्न कंपनियों की 06 ट्रक बैटरियां
पूछताछ में खुलासा:
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे गौला नदी के पास खड़े ट्रकों से कई बार बैटरियां चोरी कर चुके हैं। चोरी की बैटरियां वे कबाड़ी जलील अहमद को बेच देते थे। कुछ बैटरियां आस-पास छिपाकर रखते थे और मौका देखकर उठा ले जाते थे। पूर्व में चोरी की गई बैटरियां कबाड़ी द्वारा तोड़कर आगे बेच दी गई।
आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त रंजीत सिंह पुत्र ख्यालीराम, विनोद कुमार पुत्र अमर सिंह एवं रंजीत सिंह पुत्र राम भरोसे के विरुद्ध —
● FIR No. 258/2023 धारा 379/411/414 आईपीसी, थाना बहेड़ी, जिला बरेली
● FIR No. 266/2023 धारा 411/414 आईपीसी व 41 सीआरपीसी, थाना बहेड़ी, जिला बरेली
कबाड़ी जलील अहमद का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।
पुलिस टीम में:
● व.उ.नि. गगनदीप सिंह
● उ.नि. मनोज यादव
● कानि. महबूब अली
● कानि. सुनील कुमार
● कानि. मो. यासीन शामिल रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल




















