तालेश्वर मन्दिर में शिव पुराण के माध्यम से भगवान विष्णु के मोहिनी रुप का किया गया सुन्दर वर्णन।

भिकियासैंण। श्री तालेश्वर महादेव सेवा समिति के तत्वावधान में शिव पुराण आयोजित किया जा रहा है। श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में शुक्रवार को कथा व्यास डॉ. गीताराम त्रिपाठी द्वारा भगवान शिव महिमा का विस्तार से गुणगान किया गया। शिव महापुराण के माध्यम से विष्णु भगवान के मोहनी रुप का सुन्दर वर्णन किया गया। आयोजक श्री तालेश्वर महादेव सेवा समिति के संरक्षक वासवानंद त्रिपाठी, अध्यक्ष शंकर दत्त पपनोई, महासचिव शंकर दत्त शर्मा, कोषाध्यक्ष नाथू प्रसाद जोशी, दयानन्द बहुगुणा, क्षेत्रीय जनमानस द्वारा किया जा रहा है। मुख्य यजमान शम्भू प्रसाद रतूड़ी सपत्नीक व प्रयाग दत्त जोशी द्वारा विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। समिति द्वारा क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मन्दिर उत्थान हेतु सहयोग का आह्वान किया है व नित्य श्रवण हेतु क्षेत्रीय जनता से पहुंचने को कहा है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *