जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत 3867 लाभार्थी हुए लाभान्वित।
सल्ट/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी पहल जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जनसेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है।
इसी क्रम में विकासखंड ताड़ीखेत की न्याय पंचायत सगनेटी में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से कुल 1471 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
वहीं विकासखंड सल्ट की न्याय पंचायत डुंगरा में आयोजित जनसेवा शिविर के अंतर्गत 2396 लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रमों के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराते हुए सेवाओं को गाँव स्तर तक पहुंचाने का कार्य किया गया। शासन की मंशा के अनुरुप प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से आमजन तक पहुंचे।
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत दूरस्थ क्षेत्रों में भी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित कर आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में सतत कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल




