बेतालघाट पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार।
नैनीताल। आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा दिये गए निर्देश पर नैनीताल पुलिस द्वारा वारंटियों की धर पकड़ हेतु अभियान चलाये जा रहे हैं।
इसी क्रम में फौ.वा. संख्या 486/2022 धारा 138 एनआईएक्ट से सम्बंधित अभियुक्त भूपेंद्र सिंह उर्फ भूपाल सिंह पुत्र कुँवर सिंह निवासी ग्राम मल्ली सेठी बेतालघाट को बेतालघाट पुलिस टीम द्वारा आज सोमवार को उसके घर से गिरफ्तार किया है, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में –
1- उ.नि. हरिराम
2- हे.का. नवीन पांडे शामिल रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण







