जनपद स्तरीय निबंध प्रतियोगिता 2025 में भगीरथ प्रकाश का हुआ चयन।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। बालप्रहरी, बाल साहित्य संस्थान तथा भारत ज्ञान विज्ञान समिति अल्मोड़ा द्वारा अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय निबंध प्रतियोगिता 2025 में भगीरथ प्रकाश का चयन हुआ है।

प्राथमिक वर्ग में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट में कक्षा 5 में अध्ययनरत भगीरथ प्रकाश का चयन हुआ है। जनपद स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में भगीरथ के चयन होने पर ब्लॉक के शिक्षा खंड शिक्षा अधिकारी डाॅ. रवि मेहता व विद्यालय के प्रधानाध्यापक व संकुल के शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

नवाचारी शिक्षक कृपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह सम्मान दिनाँक 7 सितम्बर 2025 रविवार को रैमजे इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में दिया जाएगा।

निबंध प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी को संयोजक आयोजन समिति द्वारा भोजन व आने – जाने का मार्ग व्यय भी दिया जाता है। सम्मान समारोह प्रात: 10 बजे से सभी अतिथियों की उपस्थिति में शुरु होगा।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *