विकासखंड धौलादेवी के दन्या रामलीला मैदान में बहुद्देशीय शिविर के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा निकाली भारत संकल्प यात्रा।
धौलादेवी (अल्मोड़ा)। केंद्र सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा जनहितैषी योजनाओं पर केंद्रित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के सम्बन्ध में आज विकासखण्ड धौलादेवी के दन्या बाजार रामलीला मैदान में न्याय पंचायत स्तरीय बहुउददेशीय शिविर का आयोजन मा. सासंद अजय टम्टा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

इस दौरान मा. सासंद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा जनहितैषी योजनाओं पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए ग्रामीण क्षेत्र तथा शहरी क्षेत्र की योजनाएं चिन्हित की गई हैं, इनमें स्वस्थ भारत मिशन, खाद्य सुरक्षा, गुणवत्ता शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, उचित पोषण, गरीबों के लिए आवास, वित्त पोषण सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाएं शामिल हैं। योजनाओं की जानकारी और प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक जिले में ग्राम पंचायत तक यात्रा रथ पहुंच रहे हैं, उन्होंनें अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिए कि केंद्र व राज्य सरकार से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक गांव तक पहुंचाने के साथ ही योजनाओं से वंचित लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी से जरुरत मंदों की सभी प्रकार की बुनियादी समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, खाद्यान्न सहित अनेक प्रकार की समस्याओं का निराकरण अब घर बैठे होने लगा है।

मा. सासंद ने कहा कि इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान माननीय प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी वाला वाहन हर गांव, हर पंचायत में पहुंच रहा है, जिसका मकसद विकसित भारत का निर्माण करना है। इस यात्रा का संकल्प 2047 तक भारत को हर प्रकार से विकसित करना है, जिसके लिए प्रमुख विभागों द्वारा सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मोदी की गारंटी के रुप में यह वाहन हमारे राज्य के कोने-कोने तक पहुंच रहा हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत राज्य में 63 हजार से भी अधिक प्रतिभागियों को अभी तक इसमें योजनाओं का लाभ मिल चुका है। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, उज्ज्वला योजना, स्वास्थ्य विभाग, बैंक का वित्तीय संस्थान, उद्योग, पीएम विश्वकर्मा, जल जीवन मिशन, कृषि, आधार,खाद्य आपूर्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित लोगों को इस योजना अंतर्गत योजनाओं से संतृप्त करने का कार्य विकसित भारत संकल्प यात्रा कर रही है। उन्होंने कहा कि लगभग डेढ़ माह तक चलने वाली विकसित भारत संकल्प यात्राओं के जरिए गाँव – गाँव में विभागीय अधिकारी जाकर लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहे हैं, उन्होंने बताया कि जनपद अल्मोड़ा में तीन लाख अड़सठ हजार लोगों को फ्री में राशन मिलने लगा हैं ग्यारह हजार लोगों को सौभाग्य योजना से बिजली संयोजन दिया गया है। इसके अलावा एक लाख तीस हजार लोगों को जल जीवन मिशन योजना के तहत पेयजल संयोजन दिए गये हैं। उन्होंने बताया कि साठ हजार किसानों को पीएम किसान सम्मान योजना के अन्तर्गत लाभान्वित किया गया हैं। उन्होंने दन्यां में आधार अपडेशन शिविर चार दिनों तक लगातार लगाने के निर्देश कर्मचारियों को दिये।

इस शिविर में कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, बाल विकास, पेयजल विभाग, शिक्षा, पशुपालन, उद्योग, राजस्व, पर्यटन, उरेड़ा, डेयरी, स्वास्थ्य सहित सभी विभागों ने अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के स्टॉल लगाकर आम जनता को योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा 4 कान की मशीनें, 10 लाठियाँ, 1 बैसाखी वितरित किये गये। शिविर में 24 लोगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये गये। शिविर में समाज कल्याण विभाग से सम्बन्धित 45, कृषि विभाग से सम्बन्धित 250, विद्युत विभाग से सम्बन्धित 7, पंचायती राज विभाग से सम्बन्धित 75, ग्राम्य विकास से सम्बन्धित 30 पशुपालन विभाग से सम्बन्धित 60, उद्यान विभाग से सम्बन्धित 15 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रताप गैड़ा, उप जिलाधिकारी भनोली के. एस. नगन्याल, परियोजना निदेशक पुष्पेन्द्र सिंह, जिला विकास अधिकारी सन्तोष कुमार पंत, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बी. बी. जोशी सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक किशन सिंह मेहता ने किया।



