भारत संकल्प यात्रा पहुँची ग्राम सभा चचरोटी में, लोगों को दी कृषि से सम्बन्धित जानकारी।

भिकियासैंण/स्याल्दे। भारत विकास संकल्प यात्रा आज गुरुवार को ग्राम सभा चचरोटी पहुँची। आयोजित बैठक में विकसित भारत संकल्प गोष्ठी के दौरान सभी विभागो के अधिकारियों ने अलग-अलग कृषि से सम्बन्धित जानकारियां दी गई। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों ने देश के यशस्वी प्रधान मंत्री मोदी जी के देश हित में हुए विकास कार्यो का विस्तृत वर्णन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कुन्दन लाल व जिला पंचायत सदस्य नैल प्रवीण कुमार ने भी भाजपा सरकार की केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियो को भी विस्तार से बताया। वहीं ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह, गौरव भंडारी सहित ने भी अलग-अलग विभागों द्वारा जागरुकता अभियान के तहत साझा की हुई जानकारी को भी आम ग्रामवासियों को बताया। कार्यक्रम में ग्राम्य विकास अधिकारी लवप्रीत सिंह, भूपेन्द्र नेगी, कृषि से राम गोपाल यादव व समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *