महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार की छात्रा भारती जोशी व छात्र धीरज गढ़कोटी का साहसिक शिविर हटकोटी हिमांचल के लिए हुआ चयन।

हल्द्वानी (नैनीताल) राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार की एनएसएस इकाई के दो स्वयंसेवियों का चयन हटकोटी हिमाचल प्रदेश में 19 दिसंबर से दिनांक 28 दिसंबर तक आयोजित 10 दिवसीय साहसिक शिविर के लिए चयन हुआ है । महाविद्यालय के स्वयंसेवी धीरज गढ़कोटी बी. ए. तृतीय वर्ष व बी. एस. सी. तृतीय सेमेस्टर की स्वयंसेविका भारती जोशी का चयन 10 दिवसीय साहसिक शिविर अटल बिहारी वाजपई इंस्टीट्यूट माउंटिंग अप्लाइड स्पोर्ट्स से संबद्ध संस्थान हटकोटी के लिए हुआ है। इससे पूर्व में भी स्वयंसेवियों से जिला एवं राज्य स्तर प्रतियोगिताओं में सफलता पूर्वक प्रतिभाग किया है। महाविद्यालय के दोनों स्वयंसेवकों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. संजय कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना जोशी, प्रो. कैलाश, डॉ. दीप चंद्र एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।



