भतरौंजखान पुलिस ने अवैध शराब के साथ 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। लोकसभा चुनाव के मध्य भतरौंजखान पुलिस ने अवैध शराब के साथ 1 व्यक्ति को गिरफ्तार कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त थाना, चौकी व एसओजी, एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम में आज बुधवार को सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौंजखान मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में भतरौंजखान पुलिस टीम ने चैकिंग अभियान के दौरान मोहान बैरियर के पास एक व्यक्ति के कब्जे से 2 पेटियों में कुल 96 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौंजखान में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम –
जितेंद्र सिंह रावत उम्र 45 वर्ष पुत्र बालम सिंह रावत निवासी ग्राम डबरा सौराल भतरौंजखान, जनपद अल्मोड़ा है।

भतरौंजखान पुलिस टीम में –
1- कानि. संदीप कुमार
2- कानि. श्री नीरज कुमार शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *