भतरौंजखान पुलिस ने 1 वांरटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा) भतरौंजखान पुलिस ने आज एक वारंटी को गिरफ्तार कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा. न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित वारंटी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।

सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में भतरौंजखान पुलिस टीम द्वारा मा. न्यायालय से प्राप्त गिरफ्तारी वारंट फौजदारी वाद संख्या 162/2021, धारा 324/354/504/506 भादवि से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त चंदन सिंह डंगवाल उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय तेगसिंह डंगवाल निवासी ग्राम नौघरियां पोस्ट सिनौड़ा, तहसील भिकियासैंण, जिला अल्मोड़ा जो काफी समय से माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश नहीं हो रहा था।

इसी क्रम में वारंटी अभियुक्त को ग्राम नौघरियां से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। थाना भतरौंजखान पुलिस टीम में उ.नि. गंगाराम गोला प्रभारी चौकी भिकियासैंण व हे.कानि. शमीम अहमद शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *