एक साल से फरार चल रहे 5000/- के इनामी वांटेड नशा तस्कर को भतरौंजखान पुलिस ने मोहाली पंजाब से धर दबोचा।

भिकियासैंण। एक साल से फरार चल रहे ईनामी नशा तस्कर को भतरौंजखान पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार बदल रहा था अपनी पहचान व स्थान।

मामला दिनांक 17-01-2024 को मोहान चैक पोस्ट पर ओमनी वैन CH01BR5152 को पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया, तो चालक वैन को छोड़कर फरार हो गया था, वाहन को चैक करने में 50 Kg अवैध गांजा बरामद हुआ, जिस पर थाना भतरौंजखान में एफआईआर न. 02/2024 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त तब से फरार चल रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा थानाध्यक्ष भतरौंजखान को फरार चल रहे वांटेड अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया गया था। लगभग 1 वर्ष से फरार चल रहे अभियुक्त पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौंजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम वांटेड की तलाश में रवाना हुई। पुलिस टीम द्वारा लगातार कई दिनों से रैकी (सुरागरसी-पतारसी) कर अभियुक्त के बारे में जानकारी जुटाई गई थी। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों से इनामी नशा तस्कर वीरु को मोहाली पंजाब से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम से बचने के लिये लगातार अपनी पहचान छुपाकर रहता था और समय-समय पर स्थान बदलकर रह रहा था। वांटेड अभियुक्त का भाई भी 3 साल पहले नशा तस्करी में पकड़े जाने पर जेल मे बंद है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम –
वीरु उम्र 40 वर्ष पुत्र लालू राम निवासी रुधोली, सल्ट, अल्मोड़ा है।

पुलिस टीम में –
1- उपनिरीक्षक संजय जोशी प्रभारी चौकी भिकियासैंण
2- उपनिरीक्षक भुवन जोशी (टैक्निकल टीम)
3- हेड कानि. महेन्द्र सिंह थाना भतरौंजखान
4- हेड कानि. प्रकाश कुमार थाना भतरौंजखान शामिल है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *