13.240 किग्रा गांजे के साथ भतरौंजखान पुलिस एसओजी टीम ने पकड़ा तस्कर।
भिकियासैंण। एसओजी व भतरौंजखान पुलिस टीम ने पिट्ठू बैग में गांजा भरकर ले जा रहे एक और तस्कर को गिरफ्तार किया है। तीन लाख से अधिक कीमत का 13.240 किग्रा गांजा बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों व एएनटीएफ, एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौंजखान सुशील कुमार व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में भतरौंजखान पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग के दौरान चौड़ी घट्टी में 1 युवक पिट्ठू बैग के साथ दिखाई दिया, पुलिस टीम को संदिग्धता प्रतीत हुई तो युवक से बैग में रखे सामान के बारे में जानकारी की गई तो वह सक पकाकर निजी सामान व कपड़े होना बता रहा था। बैग को चैक किया गया तो युवक इबरान के पिट्ठू बैग से 13.240 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिस पर युवक को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौंजखान में अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। गांजे की कीमत 3.31000 रुपए आंकी गई है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह गांजा सराईखेत से रामनगर ले जा रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम –
इबरान, उम्र 23 वर्ष पुत्र हमीद, निवासी कचनाल गाजी कुमाऊं कॉलोनी, काशीपुर जिला उधम सिंह नगर है।
एसओजी व पुलिस टीम में –
1- अपर उ.नि. करतार सिंह थाना भतरौंजखान
2- हेड कानि. श्रवण कुमार थाना भतरौंजखान
3- हेड कानि. सुदर्शन नयाल थाना भतरौंजखान
4- हेड कानि. अवधेश कुमार एसओजी अल्मोड़ा
5- कानि. परवेज अली एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।



