शराब के नशे में मोटरसाईकिल चला रहे चालक को थाना भतरौंजखान पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन सीज।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। शराब के नशे में मोटर साईकिल चला रहे एक युवक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना, चौंकी प्रभारियों, निरीक्षक, उ.नि. यातायात, प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले, ओवरलोड, ओवर स्पीड, रैश ड्राइविंग एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार को सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी थाना भतरौंजखान के नेतृत्व में भतरौंजखान पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UP21W8903 मोटरसाईकिल का चालक हिमांशु कुमार निवासी ग्राम बंगोडा, भतरौंजखान जिला अल्मोड़ा शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। चालक को मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। चैकिंगअभियान जारी है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *