थाना भतरौंजखान ने आबकारी अधिनियम से संबंधित एक वांरटी को किया गिरफ्तार।

भिकियासैंण। थाना भतरौंजखान पुलिस ने आबकारी अधिनियम से संबंधित एक वांरटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा. न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिए गए है।

अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में दिनांक 23.03.2025 को थानाध्यक्ष भतरौंजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौंजखान पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट फौजदारी संख्या 184/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त राकेश सिंह मेहता पुत्र सुंदर सिंह निवासी ग्राम माट पो. डीनापानी जनपद अल्मोड़ा को सुरागरसी-पतारसी करते हुए दबिश देकर अल्मोड़ा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश करने बाद जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *