थाना भतरौंजखान ने अभियान चलाकर 25 लोगों का किया सत्यापन।

भिकियासैंण। थाना भतरौंजखान पुलिस ने क्षेत्र में सघन अभियान चला कर 25 लोगों का सत्यापन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में वृहद सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए है।

अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौंजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाकर लोगों को बिना पुलिस सत्यापन किराएदार व मजूदर न रखने हेतु जागरुक किया जा रहा हैं, जिस क्रम में आज गुरुवार को थाना परिसर में थाना क्षेत्र में निवासरत कुल 25 किराएदार, मजदूर लोगों के सत्यापन किए गए।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *