थाना भतरौंजखान पुलिस ने भारी बारिश के बीच 2 नालों के बीच फंसे लोगों का किया बचाव।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विगत रात्रि में थाना भतरौंजखान में सूचना मिली कि मोहान के पास 2 बरसाती नालों के बीच लगभग 250 से अधिक लोग फंसे हुए हैं, जिस सूचना पर नव नियुक्त थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौंजखान पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। मलवे में फसे कुछ वाहन निकल नहीं पा रहे थे, जिनको जेसीबी के मदद से निकाला गया।

इस दौरान एक एम्बुलेंस भी फंसी हुई थी, जिसमें एक गर्भवती महिला थी, उन्हें भी सुरक्षित निकलवाकर गन्तव्य को भिजवाया गया। पूरे रेस्क्यू अभियान के दौरान 250 से अधिक लोगों को सकुशल निकालकर गन्तव्य को भिजवाया गया। इस दौरान सभी के द्वारा पुलिस टीम का खूब आभार व्यक्त किया गया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *