थाना भतरौंजखान पुलिस ने क्रिक्रेट प्रतियोगिता में आए युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया आगाह।

भिकियासैंण। थाना भतरौंजखान पुलिस ने क्रिक्रेट प्रतियोगिता मे पहुंचे युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरुक किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों को युवा पीढ़ी को नशे के भंवर में फसने से रोकने के लिये वृहद जन-जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौंजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में उ.नि. मीना आर्या द्वारा भिकियासैंण में चल रही क्रिक्रेट प्रतियोगिता में उपस्थित युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से आगाह करते हुए जीवन में कभी भी नशा न करने के लिये प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त साईबर अपराध, नए कानूनों, यातायात नियमों, हेल्पलाईन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *