भतरौंजखान पुलिस की नशे के विरुद्ध दो अलग – अलग मामलों में कार्यवाही, 1 व्यक्ति अवैध शराब के साथ गिरफ्तार, दूसरा दुकान में शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को साकार करने के लिए जनपद के समस्त थाना चौकी व एसओजी, एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेन्स नीति अपनाकर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, बिक्री व भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम में आज सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौंजखान मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में थाना भतरौंजखान पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

पहले मामले के चैकिंग के दौरान बाड़ीकोट पुल के पास भतरौंजखान में एक व्यक्ति के कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में 15 बोतल अवैध देशी मसालेदार शराब बाजपुर मार्का बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौंजखान में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी, जिसका नाम विजय उम्र 20 वर्ष पुत्र जीत राम निवासी भिकियासैंण थाना भतरौंजखान जनपद अल्मोड़ा है।

पुलिस टीम में –
1- उ.नि. संजय जोशी प्रभारी चौकी भिकियासैंण
2- हे.कानि. श्री शमीम अहमद है।

दूसरे ममामले में चैकिंग के दौरान भतरौंजखान क्षेत्र में ग्राम सौकती में एक दुकानदार भूपाल सिंह अपनी दुकान में अवैध रुप से शराब पिलाते हुए पाया गया, जिसके कब्जे से कुल 8 पव्वे देशी मसालेदार शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौंजखान में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत की गयी है।

अभियुक्त का नाम –
भूपाल सिंह उम्र 42 वर्ष पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम सौकती थाना भतरौंजखान जिला अल्मोड़ा है।

पुलिस टीम में –
1- कानि. देवेन्द्र प्रताप सिंह
2- कानि. हरजिन्दर सिंह थाना भतरौंजखान है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *