थाना भतरौंजखान की त्वरित कार्रवाई से गुमशुदा युवती सकुशल बरामद।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। थाना भतरौंजखान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है। दिनांक 28 जनवरी 2026 को थाना भतरौंजखान क्षेत्र निवासी बचे सिंह द्वारा सूचना दी गई कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है।

सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मोहन चन्द्रा मय पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित स्थानों पर तलाश एवं सुरागरसी-पतारसी की गई। पुलिस टीम ने विगत शनिवार को चिमटाखाल क्षेत्र से गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया।

युवती के सकुशल मिलने पर परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस टीम की त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *