बाइक सवार घायल आदमी के लिए भिकियासैंण 108 एम्बुलेंस बनी जीवनदायिनी।
भिकियासैंण। तहसील भिकियासैंण के ख़शकेत (चौड़ा) निवासी ललित जोशी चौड़ा से दिल्ली को जा रहे थे तभी खेरुनी विनायक रोड के पास किसी गाड़ी के पास लेते समय और रोड पर पाला गिरने के कारण बाइक अनियंत्र हो गई। ललित बाइक से उलझकर 300 मीटर नीचे खाई में गिर गए।
स्थानीय व राजस्व विभाग ने 108 में फोन किया तभी 108 भिकियासैंण एम्बुलेंस घटना स्थल पर समय से पहुंच गई। 108 भिकियासैंण एम्बुलेंस के फार्मासिस्ट भास्कर द्वारा घायल ललित जोशी का उपचार कर रानीखेत रेफर कर दिया गया। घायल ललित जोशी व परिजनों ने 108 भिकियासैंण एम्बुलेंस के फार्मासिस्ट भास्कर का आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण




















