अल्मोड़ा जिले की भिकियासैंण नगर पंचायत ने अटल निर्मल नगर स्वच्छ रैंकिंग में तीसरा स्थान किया प्राप्त।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 की रिपोर्ट आ चुकी है। राज्य में एक बार फिर अल्मोड़ा जिले की भिकियासैंण नगर पंचायत ने अटल निर्मल नगर पुरस्कार में तीसरा स्थान पाया है। उत्तराखंड के अंदर 20 हजार से कम जनसंख्या वाले कैटेगरी के शहरों में भिकियासैंण को तीसरी रैंकिग मिली है, और अब 2025 में अटल निर्मल नगर पुरस्कार सर्वेक्षण सूची में जगह बनाते हुए मुकाम हासिल किया है।

इससे पूर्व 2024 में भी नगर पंचायत को पुरस्कृत किया है, जिसमें 7.30 लाख रुपए प्राप्त हुए है। अल्मोड़ा जिले के नगर पंचायत भिकियासैंण को अटल निर्मल नगर पुरस्कार बुधवार को मुख्य सेवक सदन में सांय 4:00 बजे पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

यह जानकारी भिकियासैंण नगर पंचायत के अध्यक्ष दीपक बिष्ट और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रीती आर्या ने दी। उन्होंने इस सफलता के लिए सभी वार्ड सदस्यों, पर्यावरण सुपरवाइजर, पर्यावरण मित्र, सभी नगर के सामाजिक कार्यकर्ताओं व कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त किया है।

अधिशासी अधिकारी पंचायत ने इसी प्रकार के सहयोग की उम्मीद कर नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने की अपील आम जनमानस से की है।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *