मलबा गिरने से भीमताल रोड हुई बाधित।
नैनीताल। काठगोदाम–रानीबाग–भीमताल मुख्य मार्ग पर भीमताल पुल के समीप मलबा आने से यातायात बाधित हो गया है। मलबा गिरने के कारण मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह रुक गई है।
यातायात पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर मार्ग को सुचारु कराने का प्रयास कर रही हैं। जब तक सड़क पूरी तरह साफ नहीं हो जाती, तब तक सभी वाहन चालकगणों से अनुरोध है कि वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और अनावश्यक रुप से इस मार्ग पर न आएं।



