दिगोटी प्रीमियम लीग में दूसरा क्वार्टर फाइनल संपन्न, बिसरा 11 ने बनाई सेमीफाइनल में जगह।

रानीखेत। स्वर्गीय चंदन सिंह बिष्ट की पुण्य स्मृति में आयोजित दिगोटी प्रीमियम लीग का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा खेलो भारत कार्यक्रम के अंतर्गत किया जा रहा है। प्रतियोगिता में क्षेत्रीय युवाओं का उत्साह देखने को मिल रहा है।

आज आयोजित मुकाबले में मुख्य अतिथि के रुप में कुबेर सिंह बिष्ट उपस्थित रहे। उन्होंने टॉस कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

दिगोटी प्रीमियम लीग का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच आज नैनी 11 और बिसरा 11 के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में बिसरा 11 की टीम ने अपने कप्तान भास्कर के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

मैच के दौरान गाँव के सभी गणमान्य नागरिक, छोटे-बड़े, विभिन्न पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर खेल भावना को प्रोत्साहित किया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *