उत्तराखंड श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत के गाँव में मनाया धूमधाम से भाजपा स्थापना दिवस।

भिकियासैंण/भतरौंजखान। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस माननीय अध्यक्ष राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड कैलाश पंत के गांव सिरमोली में बड़े धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बतौर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व सरस्वती विद्या मंदिर भतरौंजखान के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश पंत द्वारा सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्रकाश पंत द्वारा सभा को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भुवन चंद्र नैलवाल द्वारा कहा गया कि, भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रुप में देश को संवारने का कार्य कर रही है। भाजपा युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश जोशी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में आज देश शक्तिशाली राष्ट्र के रुप में उभर रहा है।

वहीं सभा को सम्बोधित करते हुए माननीय अध्यक्ष राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड कैलाश पंत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने स्थापना दिवस को 6 अप्रैल 1980 से लगातार देश में कर रही है व परम वैभव को अग्रसर करने में लगी है। इसी क्रम में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आज देश के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को निरंतर गति देने में लगे हैं, आज भारत का सम्मान विश्व में बढ़ा है, जिससे हर भारतीय का मान सम्मान बड़ा है। कार्यक्रम में तहसील भिकियासैंण पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष आनंद सिंह कड़ाकोटी, पूर्व प्रधान गिरीश चन्द्र पाण्डेय, भाजपा कार्यकर्ता महेश उप्रेती, गौरी दत्त पंत, नवीन पंत, पूरन सिंह मेहरा, जगदीश पंत, महिला मंगल दल अध्यक्ष गीता पंत, हँसी देवी, मोहनी मेहरा, शांति देवी, धनुली देवी, चंपा पाण्डेय, गोदावरी देवी, हेमा देवी आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *