कल शुक्रवार से शुरु होगा भाजपा का ‘गांव चलो’ अभियान।

भिकियासैंण/स्याल्दे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथ व गांव में 9 फरवरी से 11 फरवरी तक ‘गांव चलो’ अभियान शुरु किया जा रहा है इस अभियान में भाजपा प्रतेयक गांव में अपने पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को भेजकर केंद्र सरकार व राज्य सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएगी, तथा सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों के घर-घर जाकर मुलाकात करेंगी।

वहीं बूथों की समितियों व पन्ना प्रमुखों के साथ बैठकें भी की जाएंगी। भाजपा जिला महामंत्री एडवोकेट पूरन रजवार ने जानकारी देते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण अभियान को लेकर रानीखेत जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। ‘गांव चलो’ अभियान को लेकर जिले की समिति तथा प्रत्येक मण्डल हेतु भी समिति गठित कर पहले जिला समिति की कार्यशाला आयोजित की गई तथा मण्डलो में भी एक दिवसीय कार्यशाला इस अभियान की तैयारियों को लेकर किया जायेगा।

कल शुक्रवार से भाजपा के सांसद विधायक प्रदेश जिला पदाधिकारी मोर्चे प्रकोष्ठों के पूर्व वर्तमान पदाधिकारी व भाजपा से जुड़े अन्य सभी जन प्रतिनिधियों को भी बूथ सह जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीन दिन तक चलने वाले इस अभियान की प्रतिदिन की आनलाइन रिपोर्टिंग प्रदेश तथा केन्द्रीय कार्यालय से की जानी है। लोक सभा चुनाव से पूर्व भाजपा का यह बडा अभियान है। उन्होंने भाजपा के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से अभियान कै सफल बनाने की अपील की है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *