भिकियासैंण ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल पंचतत्व में विलीन, सैकड़ों लोगों ने नम आँखों से दी अंतिम विदाई।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। ब्लॉक प्रमुख भिकियासैंण सतीश नैनवाल का पार्थिव शरीर आज बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। उनका बीते दिवस दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया था। मंगलवार रात उनका पार्थिव शरीर उनके निवास भतरौंजखान लाया गया।
बुधवार सुबह भतरौंजखान से बेतालघाट तक निकाली गई अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। कोसी नदी स्थित श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने नम आँखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल




















