तहसील मछोड़ ग्रामसभा जिहाड में छठे दिन की रामलीला का मंचन देखने पहुंचे ब्लॉक प्रमुख विक्रम रावत।

भिकियासैंण। तहसील मछोड़ के ग्राम सभा जिहाड में 6 वें दिन भी रामलीला का मंचन जारी रहा, जिसमें सूर्पनखा नासिक छेदन, रावण सूर्पनखा संवाद, खर-दूषण वध, सीता हरण आदि का सुन्दर मंचन किया गया। सूर्पनखा नासिक छेदन आकर्षण का केंद्र रहा, दर्शक थिरकने को मजबूर हो गए। इस मौके पर सल्ट ब्लॉक प्रमुख विक्रम रावत, चंदन मेहरा, हरिदत्त कश्मीरा, विनोद सत्यवली, आनंद तड़ियाल, रमेश तड़ियाल, नंदन रावत ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, रतन राम बीएसएफ के साथ ही आस-पास के गांवों से भारी संख्या में लोगों की भीड़ शामिल रही।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *