बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता 2024-25 का ब्लॉक स्तरीय आयोजन हुआ सम्पन्न।

खटीमा। पीएम श्री राजकीय अटल उत्कृष्ट थारु राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा – राजीव गांधी नवोदय विद्यालय खटीमा में आयोजित विज्ञान महोत्सव 2024-25 में खटीमा ब्लॉक के 23 विद्यालयों के 273 बच्चों तथा 37 शिक्षकों ने बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा ने निर्देशन में प्रधानाचार्य आर. के. कटियार तथा प्राचार्य प्रमोद कुमार पाण्डेय की संयुक्त अध्यक्षता में कार्यक्रम के शुभारंभ में विज्ञान अध्यापकों तथा प्रति बाल वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए ब्लॉक विज्ञान समन्वयक निर्मल कुमार न्योलिया ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव का मुख्य विषय “सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी” रखा गया है, जिसके तहत जूनियर तथा सीनियर वर्ग के 7 उपविषयों में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी तथा पाँच उप विषयों में विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।

प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार पाण्डेय, शिक्षक के. डी. जोशी, नवीन उपाध्याय, संतोष कुमार, बबीता सिंह, दीपा बिष्ट, सर्वजीत गुप्ता, पंकज कुमार, रश्मि सिंह, हेमा कापड़ी, कीर्ति बल्लभ गहतोड़ी, एकता रस्तोगी, अरविंद कुमार शर्मा, बलवंत सिंह ऐरी, नवीन पोखरिया, हेमंत कुमार, अशोक कुमार तथा शिवालिक चिल्ड्रेन साइन्स फाउंडेशन के धीरज गढ़कोटी, हर्षित सामंत, विनय जोशी, सुमित पांडे, सुमित पाण्डेय, खुसबू गुप्ता, समीर सिंह तथा अंजलि मुरारी ने समस्त गतिविधियों का मूल्यांकन किया।

परिणाम जूनियर वर्ग-

उप-विषय: भोजन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता
1- जसमीत राजीव गांधी नवोदय विद्यालय
2- समर्थ राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मो. भुडिया
3- चाँदनी सेंट पैट्रिक इंटर कॉलेज पोलीगंज
उप-विषय: परिवहन एवं संचार
1- विनय गिरी जी.बी. पंत इंटर कॉलेज
2- दीपिका सेंट पैट्रिक इंटर कॉलेज
3- अभय जीआईसी बंडिया
उप-विषय: प्राकृतिक खेती
1- महिम सेंट पैट्रिक इंटर कॉलेज
2- अंकित आचार्य नरेंद्र देव
3- पलक आचार्य नरेंद्र देव
उप-विषय: आपदा प्रबंधन
1- पुनीत राणा प्रताप इंटर कॉलेज
2- दिव्यांशी राणा प्रताप इंटर कॉलेज
3- विवेक पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बंडिया
उप-विषय: गणितीय मॉडलिंग
1- अनन्या राजीव गांधी नवोदय विद्यालय
2- ऐश राणा प्रताप इंटर कॉलेज
उप-विषय: कचरे का प्रबंधन
1- अभिनव राजीव गांधी नवोदय विद्यालय
2- सीखा आचार्य नरेंद्र देव शिफा जीजीआईसी
3- साइफा जीजीआईसी खटीमा
उप-विषय: संसाधन प्रबंधन
1- राधा राणा प्रताप इंटर कॉलेज
2- किरन भट्ट जी. बी. पंत इंटर कॉलेज
3- कशिफा जीजीआईसी खटीमा

परिणाम सीनियर वर्ग-

उप-विषय: भोजन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता
1- चाँदनी राजकीय माध्यमिक विद्यालय सबोरा
2- अर्जुमन आचार्य नरेंद्र देव
3- कशिश आचार्य नरेंद्र देव
उप-विषय: परिवहन एवं संचार
1- अभिषेक निर्मला इंटर कॉलेज
2- अमर मौर्य राजकीय इंटर कॉलेज बंडिया
3- अनुराग यादव राणा प्रताप इंटर कॉलेज
उप-विषय: प्राकृतिक खेती
1- प्रिंस डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल अकादमी इंटर कॉलेज
2- अभिषेक सीमा बिष्ट इंटर कॉलेज
3- प्रिया डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल अकादमी इंटर कॉलेज
उप-विषय: आपदा प्रबंधन
1- कृष्ण राजकीय इंटर कॉलेज बंडिया
2- पायल डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल अकादमी इंटर कॉलेज
3- गीता सेंट पैट्रिक इंटर कॉलेज
उप-विषय: गणितीय मॉडलिंग
1- नीतीश कुमार यादव सेंट पैट्रिक इंटर कॉलेज
2- निवेदिता जोशी राणा प्रताप इंटर कॉलेज
3- मयंक सामंत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संतना
उप-विषय: कचरे का प्रबंधन
1- श्रद्धा गौतम निर्मला इंटर कॉलेज
2- आकांक्षा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय नंदिनी जीजीआईसी खटीमा
3- नंदिनी जीजीआईसी खटीमा
उप-विषय: संसाधन प्रबंधन
1- नैना पाठक राणा प्रताप इंटर कॉलेज
2- नीरव राणा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिगराबाग
3- लक्ष्य बहादुर डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल अकादमी इंटर कॉलेज छिनकी

परिणाम:- विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता

प्रथम – डाईनेस्टी मॉडर्न
द्वितीय – जीआईसी बग्घा
तृतीय – जीआईसी झनकट

कार्यक्रम का संचालन मजोज गुणवंत ने किया, जिसमें मीनू खेतवाल, महेंद्र धामी, विवेक जोशी, ज्ञान प्रकाश, अनिल राठोर, योगेंद्र सिंह, ममता चौहान, नवीन जोशी, नरेश जोशी का सहयोग महत्वपूर्ण रहा। बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी तथा विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चयनित टीम 18 अक्टूबर को जिला विज्ञान महोत्सव में रा.ई.का. बरा में प्रतिभाग करेंगे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *