रक्तदान महादान शिविर में 70 यूनिट रक्त संग्रह, अतिथियों ने सराहा स्वयंसेवकों का कार्य।
हल्द्वानी (नैनीताल)। एम.बी. राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी की एन.एस.एस. यूनिटों का प्राथमिक विद्यालय सुभाष नगर में चल रहे विशेष शिविर के समापन के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि पूर्व निदेशक (उच्च शिक्षा) प्रोफेसर बी.सी. मेलकानी, वर्तमान निदेशक (उच्च शिक्षा) प्रोफेसर वी.एन. खाली, संयुक्त निदेशक (उच्च शिक्षा) प्रोफेसर ए.एस. उनियाल, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एन.एस. बनकोटी तथा एन.एस.एस. (जिला समन्वय) डॉ. जगमोहन नेगी का आगमन हुआ।
मुख्य कार्यक्रम रक्तदान महादान शिविर लगाकर किया गया, जिसमें 70 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
डॉ. उनियाल द्वारा स्वयंसेवकों को रक्तदान क्यों और रक्तदाता कैसा हो, इस संबंध में रोचक और महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
इसके बाद सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे स्वयंसेवकों ने अतिथियों के सम्मुख शानदार प्रस्तुतियां दी।
पूर्व निदेशक प्रोफेसर मेलकानी ने एन.एस.एस. के उद्देश्यों से संबंधित जानकारी दी और बताया कि हल्द्वानी से नैनीताल जाते समय रास्ते में कूड़े की भरमार है। उन्होंने स्वयंसेवकों से कहा कि बाहर से आ रहे पर्यटकों को जागरुक करने हेतु महत्वपूर्ण गतिविधियों को अमल में लाएं और जिम्मेदार बनें।
वर्तमान निदेशक ने स्वयंसेवकों में अनुशासन देख उनकी प्रशंसा की और लगातार सीखते रहने की बात कही।
महाविद्यालय के संरक्षक प्राचार्य प्रोफेसर एन.एस. बनकोटी ने एन.एस.एस. टीम और सभी स्वयंसेवकों की सराहना की और कहा कि वे आगे भी एन.एस.एस. को आगे बढ़ाने में टीम का भरपूर सहयोग करेंगे।
एन.एस.एस. जिला समन्वयक नैनीताल, प्रोफेसर जगमोहन सिंह नेगी द्वारा शिविर का संपूर्ण निरीक्षण किया गया। उन्होंने उपस्थित स्वयंसेवकों की गतिविधियों और उनके संयमित अनुशासन की भरपूर प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर की गतिविधियों को किस प्रकार संपन्न कराया जाए, इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा एन.एस.एस. के लक्ष्य और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम और मंच का संचालन समस्त कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपा सिंह, डॉ. किरण कर्नाटक, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. भुवन चंद्र मेलकानी तथा डॉ. जीवन सिंह गढ़िया की उपस्थिति में प्रिंस, सौम्या, पायल और मणिशंकर द्वारा किया गया।



