शराब के नशे में 12 यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाला बोलेरो चालक गिरफ्तार, वाहन सीज।

अल्मोड़ा। हल्द्वानी से बागेश्वर जा रहे वाहन की क्षमता 8 सवारिंयों में 12 सवारियों को बैठाने वाले वाहन चालक को गिरफ्तार कर दिया है। श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों/निरीक्षक/उ.नि. यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले/ओवरलोड/ओवर स्पीड/रैश ड्राइविंग एवं मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

इसी क्रम में आज सोमवार को तड़के करीब 1:30 बजे सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र देऊपा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी धारानौला दिनेश सिंह परिहार द्वारा लोधिया बैरियर पर चैकिंग की जा रही थी, इस दौरान हल्द्वानी से बागेश्वर को जा रहे बोलेरो सं. UK02TA1596 को चैक किया गया, वाहन में 12 सवारियाँ थी, जबकि वाहन की क्षमता 8 सवारियों की थी और चालक सूरज कुमार निवासी भुरचुनिया नदी गाँव बागेश्वर शराब के नशे में पाया गया। चालक को मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। यात्रियों को अन्य वाहन से गन्तव्य को भेजा गया। चैकिंग अभियान जारी है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *