ब्रह्माकुमारीज शाखा भिकियासैंण ने शिव जयंती के साथ लहराया शिव ध्वज।

भिकियासैंण। नगर पंचायत भिकियासैंण में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज शाखा ने शिवरात्रि पर्व पर शिव जयंती के साथ शिव ध्वज लहराया। इस अवसर पर क्षेत्रीय संचालिका बीके कंचन ने शिव ध्वज का विस्तार से महत्व बताया और साथ ही शिव जयंती (शिव अवतरण) का रहस्य भी विस्तार पूर्वक बताया गया।
क्षेत्रीय संचालिका बीके कंचन ने बताया कि परमपिता शिव परमात्मा ब्रह्मा बाबा के माध्यम से कलयुग के अन्त व सतयुग के आदि कल्याणकारी संगमयुग में शिव अवतरण होते है, जिसको शिव जयंती (शिवरात्रि) के रुप में मनाते आ रहे है। वहीं उन्होंने योग अभ्यास भी कराया और सभी नगर वासियों को शिव जयंती की बधाई दी। इस मौके पर बीके विनीता, मीना, गीता, अम्बुली देवी, विमला, लक्ष्मी, पुष्पा, आशा, प्रेम प्रकाश, प्रकाश आदि भाई-बहनें शामिल रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण





