राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट में मनाया गया वीर बाल दिवस।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सिखों के दसवें गुरु गुरुगोविन्द सिंह जी के सबसे छोटे बेटों साहिबज़ादा ज़ोरावर सिंह और फतेह सिंह की त्याग, बलिदान, बहादुरी और शहादत को याद करते हुए राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट, क्षेत्र – भिकियासैंण (अल्मोड़ा) में वीर बाल दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक बलवीर सिंह व सामुदायिक शिक्षिका गीता उप्रेती व बच्चों द्वारा गुरु गोविन्द सिंह जी के इन वीर बेटों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए इनके त्याग व बलिदान को याद किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा देशभक्ति, देशप्रेम के गीत व नृत्य प्रस्तुतियाँ दी गई। बच्चों को इन वीर बच्चों की शहादत के संबंध में शिक्षक बलवीर सिंह जी द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर जानवी, दीपक, हर्षिता, कामना, दीपान्शु आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *