राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार मानिला में हुआ देवभूमि उद्यमिता योजना का ब्रीफिंग सेशन।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा) राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार मानिला में उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी रोजगारपरक योजना ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ के अंतर्गत महाविद्यालय सभागार में आयोजित किया गया। प्राचार्य की अध्यक्षता में देवभूमि उद्यमिता योजना के संदर्भ में समस्त छात्र-छात्राओं हेतु एक ब्रीफिंग सेशन का आयोजन किया गया, जिसका संचालन देवभूमि उद्यमिता नोडल डॉ. जितेंद्र प्रसाद द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ. जितेंद्र प्रसाद द्वारा छात्र-छात्राओं को योजना के बारे में विस्तार से जानकारी डी। सरकार की उद्यमिता के प्रति सकारात्मक मंशा व छात्रों को इस ओर जोड़ने का प्रयास छात्रों के समक्ष रखा गया। उद्यम की प्रासंगिकता, अवसरों का चुनाव एवं बिजनेस आइडिया के बारे में विस्तार से बताया गया। स्टार्टअप व क्षेत्र में व्याप्त व्यवसाय के अवसरों की पहचान करने के लिए छात्र-छात्राओं को बताया गया।

डॉ. अर्जुन कुमार, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा उद्यम की आवश्यकता पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया, तथा छात्राओं को उद्यम हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य डॉ. गोरखनाथ द्वारा छात्रों को उद्यम कि महत्ता को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक संख्या में इस योजना से जुड़ने हेतु आवाहन किया गया। कार्यक्रम में अनेक छात्राओं ने अपने-अपने बिजनेस आइडिया के लिए विचार प्रस्तुत किए। इस मौके पर कॉलेज के स्टाफ सहित सभी लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण




