उपनल कार्यालय हल्द्वानी में बिग्रेडियर जे. एन. एस. बिष्ट (अ.प्रा.) प्रबन्ध निदेशक (उपनल) देहरादून ने किया निरीक्षण।

हल्द्वानी (नैनीताल)। बिग्रेडियर जे. एन. एस. बिष्ट (अ.प्रा.), प्रबन्ध निदेशक (उपनल) देहरादून द्वारा उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि. (उपनल) कार्यालय हल्द्वानी में प्रथम बार निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम मुख्य परियोजना अधिकारी कर्नल आलोक पाण्डे (अ.प्रा.) द्वारा उपनल कुमाऊं सम्भाग के बारे में जानकारी दिये जाने के साथ ही सभी अनुभागों के कर्मचारियों का परिचय प्रबन्ध निदेशक से कराया। तत्पश्चात नियमित नियुक्ति बजट के अभाव में हटाये गये कर्मचारियों के सम्बन्ध में जानकारी दी। यह भी अवगत कराया कि कुमाऊं विश्व विद्यालय नैनीताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, 132 के.वी. किच्छा, सिडकुल पन्तनगर, उत्तराखण्ड वन विकास निगम, हल्द्वानी एवं विद्युत कार्यशाला खण्ड उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि. काठगोदाम से मांग आने पर 66 उपनल कर्मी हटाये गये, जो सुरक्षा गार्डों मेें से 37 को उक्त विभागों में चयन हेतु भेजा गया है, जिनके द्वारा पुनः नियुक्ति हेतु आवेदन किया गया था।

आचार संहिता पूर्ण होने के उपरान्त विभागों से मांग आने पर अन्य हटाये कर्मचारियों को भी प्राथमिकता के आधार पर भेजे जाने हेतु उन्हें अवगत कराया है। इसके उपरान्त प्रबन्ध निदेशक द्वारा सभी कर्मचारियों से मिलकर उनके कार्य के बारे में जानकारी लेकर उपनल की नीति से उन्हें अवगत कराया। कर्मचारियों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर निदान किये जाने हेतु उन्हें आश्वासन दिया गया। साथ ही हटाये गये कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर भेजे जाने के दिशा – निर्देश दिये गये। भविष्य निधि कार्यालय में आदित्य साह, कुमाऊं कमिश्नर से भी उनकी शिष्टाचार भेंट हुई।

उपनल कार्यालय में उनके निरीक्षण के दौरान नारायण सिंह, महेश चन्द्र लोहनी, श्रीमती अनीता राणा, राजेन्द्र सिंह भण्डारी, पंकज मासीवाल, लक्ष्मण सिंह, गणेश गिरी, विनोद महरा, गोकुल सिंह, इन्द्र सिंह कार्की, हिमांशु अधिकारी, नागेन्द्र बिष्ट, श्रीमती अल्का भाकुनी, नवीन जोशी, जयपाल सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *