ब्रेकिंग न्यूज़: भिकियासैंण–रामनगर मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 लोगों के मरने की सूचना।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट–भिकियासैंण–बासोट होते हुए रामनगर की ओर जा रही एक यात्री बस आज सुबह लगभग 8 बजे भिकियासैंण से करीब 4 किलोमीटर आगे शेलापानी (विनायक क्षेत्र) में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों के मरने की सूचना प्राप्त हुई है व 12 लोग घायल हुए है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग को अवगत कराया गया।
मौके पर उपजिलाधिकारी भिकियासैंण याक्षी अरोड़ा, तहसीलदार भिकियासैंण रवि शाह, थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार एवं पुलिस चौकी भिकियासैंण उप निरीक्षक संजय जोशी अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँच गए हैं।
इसके साथ ही एम्बुलेंस भी मौके पर पहुँच चुकी है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
घटना की विस्तृत जानकारी एवं आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है।



