बिग ब्रेकिंग न्यूज: दिल्ली से भतरौंजखान आ रही कार 400 मीटर गहरी खाई में गिरी, 4 लोग घायल।

भिकियासैंण। थाना भतरौंजखान के अन्तर्गत भौनखाल – तौल्यो के आगे लगभग चार किलोमीटर दूरी पर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जो दिल्ली से भतरौंजखान जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही भतरौंजखान पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल कर 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र भतरौंजखान भेजा गया।

कार संख्या DL14CK7367, होंडा एलिवेटर दिल्ली से हऊली – भतरौंजखान की ओर जा रही थी। दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिनकी पहचान राजेन्द्र सिंह कड़ाकोटी, अभिशेख कड़ाकोटी, हरीश चन्द कड़ाकोटी और राधा कड़ाकोटी के रुप में हुई है। सभी मूलतः ग्राम हरनौली, थाना भतरौंजखान निवासी हैं और वर्तमान में दिल्ली के दिलशाद गार्डन क्षेत्र में रह रहे हैं।

रिपोर्टर- रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *