पौराणिक नीलेश्वर महादेव मंदिर भिकियासैंण में पूर्व सरपंच के साथ जातीय भेदभाव, कड़ी कार्यवाही की मांग।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड के नगर पंचायत भिकियासैंण के पौराणिक नीलेश्वर महादेव मंदिर में आज शुक्रवार को शिवरात्रि पर्व पर नगर वासियों व क्षेत्र वासियों की जलाभिषेक करने वालो की काफी भीड़ – भाड़ रही, और हर हर महादेव के जयकारे मंदिर में गूँज रहे थे। इसी बीच नगर के आसपास नैनीसेरा निवासी रमेश चन्द्र अपनी पत्नी के साथ मंदिर मे जाकर जलाभिषेक कर मंदिर परिसर में लौटे।
मंदिर में कुछ लोग अपने पाठ करने का इन्तजार कर रहे थे। रमेश चन्द्र ने कहा कि मैं भी पाठ करने के इन्तजार में था, और परिसर में बैठै एक पंडित से कहा कि मेरा भी एक शांति पाठ कर दो, लेकिन पंडित ने साफ मना कर कह दिया कि आपका पाठ नहीं हो सकता, क्योकिं आप लोग शिल्पकार जाति के हों। पूर्व सरपंच ग्राम गंगोड़ा – नैनीसेरा ने बताया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुंओं की काफी भीड़ थी, उक्त पंडित ने मेरे सम्मान को ठेस पहुँचाई है, मैं इस भेदभाव से काफी आहत व दुःखी हूँ। उन्होंने ऐसे कुमानसिकता वाले पंडित की जाँच कर मंदिर परिसर में नहीं आने की शासन – प्रशासन से मांग की है। उन्होंने कहा भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने वाले देश के प्रधानमंत्री मोदी जी सहित सभी संगठन के लोग उक्त पंडित के भेदभाव के रवैये से निजात दिलाने में सहयोग करें। वहीं इस भेदभाव की कृत्य से शिल्पकार सेवा समिति भिकियासैंण ने कड़ी निन्दा की है।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण














